चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत जिला कलेक्टर के निर्देश में बाल अधिकारिता विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई ने हिंदुस्तान जिंक कौशल केंद्र (टाटा स्ट्राइव सेंटर) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में बैंकिंग, फ्रंट ऑफिस और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव और कानूनन अपराध होने के बारे में बताया गया। सभी प्रशिक्षुओं को बाल विवाह रोकने और इसके विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने कहा कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 पर गोपनीय रूप से जानकारी दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक नवीन किशोर काकडदा, काउंसलर करण जीनवाल, केस वर्कर इरफान शोरगर, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार खत्री और प्रशिक्षक अंकुश शर्मा व मनीष सोनी सहित केंद्र के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।