नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया सोमवार 16 फरवरी को दोपहर 3ः00 बजे स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक एवं स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज को लेकर सफाई व्यवस्था का औचक निरिक्षण करने निकली ओर निरीक्षण के दौरान 14 से अधिक वार्डाे का भ्रमण करते हुए हाजिरी सेंटरों पर पहुंचकर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर जिन स्वच्छता परवक्षकों के वार्डों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और जो स्वच्छता पर्यवेक्षक मौके पर नहीं मिले उनके एक-एक दिन का वेतन काटने तथा सफाई कार्य के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
सीएमओ बामनिया ने नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 1से 6 के साथ ही वार्ड क्रमांक 9 से 11तथा वार्ड क्रमांक 14 एवं 28, 29, 30 मैं अचानक पहुंच कर हाजरी सेंटर पर स्ट्राइक की एवं क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान बामनिया नीमच सिटी में पीपली चौक सहित अनेक क्षेत्रों के साथ ही नीमच कैंट के प्राइवेट बस स्टैंड,महू रोड, हुड़को कॉलोनी, विकास नगर सहित अनेक क्षेत्रों में पहुंची और व कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कार्य के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ड्रेस कोड में उपस्थित रहने तथा कचरा इधर-उधर ना डालते हुए निर्धारित पाइंट पर एकत्रित करने और समय से कचरा उठाने के निर्देश दिए।