चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार से 177.50 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा जब्त किया। वाहन का चालक पुलिस को देखकर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के निर्देशन में हुई। थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें 13 प्लास्टिक कट्टों में कुल 177.50 किलोग्राम अफीम डोडा पाया गया।

अवैध मादक पदार्थों को जब्त कर विधिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान जारी है।
