BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 7:57 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प क्षेत्र में हुई वारदात का किया खुलासा, चार आरोपी चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेडा थाना क्षेत्र के कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प से 3 फरवरी को चोरी हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली का पुलिस ने खुलासा किया। सदर निम्बाहेडा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का वाहन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और बीटीएस डेटा के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में तेजमल उर्फ सत्तु (बागोर, भीलवाड़ा), जगदीश उर्फ टोनु (हमीरगढ़, भीलवाड़ा), अरुण (चित्तौड़गढ़) और शक्तिसिंह (चित्तौड़गढ़) शामिल हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात सुनसान स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी और पहले भी इसी प्रकार की चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

गठित पुलिस टीम-
थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा, एएसआई राजेन्द्रसिंह, साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, कानि. रामावतार और श्रवण, तथा थाना सदर निम्बाहेडा से सुर्यभानसिंह, धर्मचन्द, दयाराम, विनोद और प्रहलाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE