BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 10:46 am
NEWS : प्रतापगढ़ जिला जेल में विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या, प्रेमचंद मीणा हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में बंद था, घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिले की जिला जेल में एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ विचाराधीन कैदी प्रेमचंद मीणा ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर पत्नी और भाई की हत्या तथा अपनी बेटी की हत्या का प्रयास करने का आरोप था और उसका मामला अदालत में विचाराधीन था।

जिला जेल अधीक्षक सौरभ स्वामी ने बताया कि सुबह लगभग 11.15 बजे कैदियों की गिनती के दौरान प्रेमचंद मीणा की अनुपस्थिति पाई गई। खोजबीन के दौरान वह बाथरूम में कंबल के फीते से लटका हुआ मिला। उसे उतारकर जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अवसादग्रस्त था।

घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और बाथरूम, फंदे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जेल विभाग के डीआईजी राजेंद्र कुमार भी तुरंत प्रतापगढ़ पहुंचे और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की।

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और जिला अस्पताल में न्यायिक अधिकारी प्रेक्षा झुंझुनवाला की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार नगर परिषद प्रतापगढ़ की सहायता से किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE