सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिविल सर्जन के कक्ष से नारेबाजी करते हुए पत्रकारों की भीड़ अस्पताल गेट पर घरने पर बैठ गई।
मुंह चेक करने के दौरान महिला की आवाज बंद हो गई
दरअसल श्यामपुर तहसील के एक पत्रकार साथी की पत्नी की नार्मल डिलीवरी के बाद बच्चे की कमजोर हालात के चलते सीहोर रेफर किया। रात 3 बजे जब पत्रकार अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने अभद्र व्यवहार करते हुए अस्पताल से बाहर जाने को कहा। पत्नी को खींचते हुए अंदर ले गई और मुंह चेक करने के दौरान महिला की आवाज बंद हो गई। टांके टूट गए। बाद में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारों ने जब सिविल सर्जन के कक्ष में उसने इस घटना के संबंध में शिकायत करने पहुंचे तो वहां भी 8- 10 नर्स आकार सिविल सर्जन के समाने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने लगी, जिससे गुस्साए पत्रकारों ने जोरदार नारेबाजी की और विरोध में अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। माहौली बिगड़ता देख सीएमएचओ मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वशन दिया तब धरना समाप्त हुआ।