सेगांव। शुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान सीकर सेल एनीमिया उन्मुलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर भीलटदेव की तपोभूमि शिखर धाम नागलवाड़ी में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिरकत करते हुए हेलीपैड से सीधा बाबा भिलट देव की तपोभूमि शिखर धाम दर्शन पूजन आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद भीलटदेव मंदिर कमेटी ने शॉल ओढ़ाकर श्रीफल से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद सभी कार्यक्रम स्थल गार्डन के पास पहुँचे। जहा खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने राज्यपाल का भव्य स्वागत करते हुए बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर में पिछले कई वर्षों से शुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान सीकर सेल एनीमिया उन्मुलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। आज भीलटदेव की तपोभूमि शिखर धाम नागलवाड़ी में आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने हिस्सा लेते हुए आयोजन को सफल बनाया है।
इस अवसर पर बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह अपनी पूरे प्रशासन के साथ तेनात रही। साथ ही खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे, बड़वानी जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित खरगोन बड़वानी संसदीय क्षेत्र के नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित रहे।