BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 11:10 am
KHABAR : मप्र का डिजिटल नवाचार, शुरू हुआ साइबर पंजीयन कार्यालय, किसी भी जिले या राज्य से घर बैठे होगा लोन, लीज डीड सहित 75 दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र ने संपदा 1.0 और सम्पदा 2.0 के बाद मप्र ने अब नया डिजिटल नवाचार किया है। अब 141 दस्तावेजों में से लोन, लीज डीड, पावर ऑफ अटार्नी, पार्टनरशिप डीड जैसे 75 तरह के दस्तावेज बिना सब रजिस्ट्रार के दफ्तर गए मप्र या किसी भी राज्य से घर बैठे रजिस्टर किए जा सकेंगे। कुछ ही मिनटों में रजिस्टर दस्तावेज की कॉपी पक्षकार को उनके मोबाइल या लैपटॉप में मिल जाएगी। इसके लिए भोपाल स्थित पंजीयन भवन में साइबर सब रजिस्ट्रार कार्यालय ने काम शुरू कर दिया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी में कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब सरकार और उसके उपक्रमों के ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। नागरिक कहीं बैठकर दस्तावेज ऑनलाइन रजिस्टर करा पाएंगे। अब तक संपदा 2.0 में 14 लाख 95 हजार से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पंजीयन से जुड़े कामों को त्रुटि रहित बनाने के प्रदेशभर के 14 लाख कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। विदेश में रहने वालों को भी इस नई सुविधा का फायदा मिलेगा।


आईजी पंजीयन अमित तोमर ने भास्कर से चर्चा में कहा कि अब तक भोपाल में बैठे सब रजिस्ट्रार बाहर के जिलों के दस्तावजों के पंजीयन नहीं कर सकते थे। अब साइबर सब रजिस्ट्रार यहीं बैठकर प्रदेश भर में कहीं के दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन करेंगे। जनता की सुविधा के लिए कई दस्तावेजों के फॉर्मेट भी ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं।


भोपाल से सिंगरौली और उज्जैन के दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन
साइबर पंजीयन के लिए 6 सब रजिस्ट्रार भोपाल में नियुक्त किए गए हैं। ये यहीं से मप्र के किसी भी जिले के तय दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन करेंगे। सोमवार को सिंगरौली के प्रॉपर्टी लोन और उज्जैन की औद्योगिक जमीन की लीज डीड का पंजीयन लाइव वीडियो केवाईसी के आधार पर किया गया।


संपदा 2.0 से 4 हजार पेड़ बचे, 21 लाख किग्रा कार्बन उत्सर्जन कम
अक्टूबर 2024 से संपदा 2.0 के तहत फेसलेस पंजीयन शुरू हुआ था। अब तक 15 लाख दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीयन से कागज की बचत हुई, जिससे 4 हजार पेड़ कटने से बचे। कुल 28 लाख गवाहों को दफ्तर नहीं आना पड़ा, इससे परिवहन से 21 लाख किग्रा कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE