BREAKING NEWS
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 11:51 am
REPORT : उच्‍च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं का चिंहाकन एवं प्रबंधन सुनिश्चित करें, जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रत्‍येक गर्भवती महिला के सुरक्षित प्रसव की आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं उपलब्‍ध रहे। शत-प्रतिशत उच्‍च जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं का चिंहाकन कर उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह कार्य एक सप्‍ताह में पूर्ण कर, सेक्‍टरवार प्रगति रिर्पाेट प्रस्‍तुत करें। उक्‍त निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित शासकीय चिकित्‍सकों को दिए।

बैठक में चंद्रा ने निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की गुणवत्‍तापूर्ण सेवाएं प्रत्‍येक हितग्राही को उपलब्‍ध कराई जाए।इसके लिए महिलाओं का गर्भावस्‍था के प्रथम त्रैमास में पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्‍होने कहा कि हाईरिस्‍क गर्भवती महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के दौरान उच्‍च जोखिम के लक्षणों के आधार पर महिलाओं का चिंहाकन कर, उनको आवश्‍यकतानुसार आयरन सुक्रोज इजेंक्‍शन एफसीएम इन्‍जेक्‍शन तथा ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उक्‍त रक्‍तचाप महिलाओं का चिंहाकन कर उसका प्रबंधन भी करे। बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेन्‍द्र पाटील, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आदित्‍य बारेड,  डीएचओ डॉ. बी.एल.सिसोदिया, डॉ.रितेश बजाज, डीपीओ अंकिता पंड्या उपस्थित थी। 

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने स्‍वास्‍थ्‍य राष्‍ट्रीय कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा की। तथा विगत बैठक के पश्‍चात कार्य में सुधार लाने वाले मेडिकल आफिसर की सराहना की गई तथा निम्‍न प्रदर्शन करने वाले चिकित्‍सकों, सीएचओ को कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि अति उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलओं का सीएचसी एवं सिविल हास्‍पीटल पर प्रधानमंत्री सुरक्षि‍त मातृत्‍व अभियान के तहत परीक्षण आवश्‍यक रूप से करें।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी सेक्‍टर मेडिकल आफिसर को निर्देशित किया, कि जिला स्‍तर पर शासन के नियमानुसार सभी आवश्‍यक औषधियां पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है। जिले की सभी संस्‍थाएं अपनी मांग अनुसार आवश्‍यक औषधियों की मांग पत्र भेजकर दवाईयां प्राप्‍त कर ले। सभी संस्‍थाओं में आवश्‍यक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध हो। साथ ही दवाईयों वैक्‍सीन आदि की कोल्‍डचेन बनी रहे यह सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविरों के सफल आयोजन की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE