नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा किरण आंजना के मार्गदर्शन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा जितेन्द्र नागर द्वारा सोमवार को मनासा नगर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं अवैध व्यवसाय के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान दिलीप पिता रमेश कासट(माहेश्वरी), निवासी घांसपुरा गली, मनासा के निवास स्थान पर 10 नग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। उक्त सिलेंडर बिना वैध अनुमति एवं दस्तावेज़ के व्यवसायिक उद्देश्य से रखना पाया गया। मौके पर ही 10 नग घरेलू सिलेंडर जप्त कर, संबंधित दिलीप पिता रमेश कासट (माहेश्वरी) के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया हैं।