प्रतापगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा “नेतृत्व-सृजन” विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण समारोह में प्रतापगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण शिविर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया।
महिला प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, गोविंद सिंह डोटासरा एवं एआईसीसी की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा किया गया।
शिविर में पूर्व केबिनेट मंत्री ममता भूपेश, एआईसीसी सचिव व महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रभारी नूरी खान, दीप्ति सिंह, सूफिया जुबेर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट एवं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की भी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व क्षमता विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नई ऊर्जा और दृष्टि प्राप्त हुई है।