BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 12:50 pm
KHABAR : ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां, तीन-चार युवकों ने चलती कार की विंडो, छत और सनरूफ पर बैठकर की जानलेवा स्टंटबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब आम बात हो चुकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के पास तीन से चार कार सवार युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की विंडो से आधे बाहर लटके हुए हैं, एक युवक कार की छत पर खड़ा है, जबकि दूसरा सनरूफ से निकलकर बैठा हुआ है। ये युवक तेज रफ्तार से शहर की सड़कों पर घूम रहे थे और अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे थे। 


इस दौरान आसपास से गुजर रहे वाहन और राहगीरों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि एक छोटी सी चूक या ब्रेक लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया, जिससे युवकों को खुलेआम यह हरकत करने का मौका मिल गया। वीडियो किसी राहगीर ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर पड़ाव थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रही कार के नंबर प्लेट और अन्य डिटेल्स के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक ड्राइविंग, ट्रैफिक नियम उल्लंघन और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE