BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 2:16 pm
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का कार्यपालन यंत्री 20 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कार्रवाई जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। इस कार्रवाई से न सिर्फ विभाग बल्कि पूरे कटनी जिले में हड़कंप मच गया।


काम के बदले घूस की मांग, जाल में फंसे अधिकारी
जानकारी के अनुसार, आरोपी कार्यपालन यंत्री द्वारा शिकायतकर्ता से किसी कार्य की अनुमति और योजनाओं से जुड़े काम के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई। जैसे ही सिद्दीकी ने तयशुदा 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने मौके पर उन्हें धर दबोचा। रिश्वत की रकम तत्काल जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


कार्यालय में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की, वहीं आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है- “शिकायत के आधार पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है। आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है। आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। जानकारी नीतू त्रिपाठी डीएसपी विजलेंस जबलपुर ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE