BREAKING NEWS
NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 4:04 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और अवैध पदार्थ की तस्कारी, जब आरोपी ने फॉर्च्यूनर कार के लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकांबदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उडे़ होश, इतनी बड़ी मात्रा में लेजाया जा रहा था माल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की भदेसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 11 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने की कार्यवाही।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर, गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में नशे के विरूद्ध निर्णायक धर्म-युद्ध के रूप में प्रारम्भ किये गये ऑपरेशन श्त्रिनेत्रश् के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु आदेश प्रसारित किये गये है। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे मय जाब्ता एएसआई सुनील कुमार, कानि. सुरेन्द्रपाल, रतनसिंह, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, चन्द्र प्रकाश व भैरूलाल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक सदिग्ध फॉर्च्यूनर गाडी तेज गति से लसड़ावन की तरफ से भालुण्डी तिराहे पर आई जिसमें चालक व खलासी सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को वापिस पीछे की तरफ भगाने का प्रयास किया जिस पर कानि धर्मेन्द्र द्वारा स्टॉप स्टिक का प्रयोग कर आगे का बांयी तरफ का टायर ब्रस्ट किया गया। उक्त वाहन को चालक द्वारा टायर के ब्रस्ट करने के उपरांत भी रिर्वस लेकर गाडी को वापस निम्बाहेडा-लसवडावन रोड की तरफ भगा ले गया। जिसका थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। फॉर्च्यूनर कार चालक द्वारा वाहन को भगाते समय गांव भावनाथ की खेडी में खडी एक निजी कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाधिकारी भदेसर एवं जाब्ता द्वारा उक्त गाड़ी का निरंतर पीछा किया गया जिस कारण उक्त फॉर्च्यूनर कार में सवार चालक एवं उसका साथी सरहद भावनाथ की खेडी के पास खेतो मे जाने वाले कच्चे रास्ते मे गाडी को मौके पर छोडकर फरार हो गये। जिनका पुलिस जाब्ता द्वारा पीछा किया गया किन्तु खेतों में खड़ी फसल एवं पहाड़ी रास्ता होने से दोनो व्यक्ति भागने में सफल हो गये। मौके पर छोड़ी गयी फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई तो उक्त फॉर्च्यूनर कार में 11 प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE