चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बेगूॅ द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कोडा कार से 45 किलो 590 ग्राम अवैध डोडाचुरा कोे जब्त कर दो तस्करों को गिरफतार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक व जाप्ता कानि मनोहर, ललितसिंह, कमलेश, सुरेन्द्र, खेमाराम व अशोक द्वारा जोगणियामाता से मेनाल रास्ते पर नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी जोगणियामाताजी की तरफ से आयी सफेद रंग की स्कोडा कार को रूकवाने का प्रयास किया जिस पर कार चालक कार को घुमाकर भगाने लगा जिसको जाप्ता की सहायता से बमुश्किल कार को रोक चालक व उसके साथी को पकडा व स्कोडा कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार की डिक्की से 2 प्लास्टीक के कट्टो में कुल 45 किलो 590 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला जिसको जब्त कर आरोपी 32 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र दयाराम गाडरी निवासी चेनाखेडा थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ व उसके साथी 26 वर्षीय मन्नाराम पुत्र गणेशराम जाट निवासी झाग, रूपनगढ थाना रूपनगढ जिला अजमेर को गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम के हैडकानि भूपेन्द्रसिंह, कानि राजदीप, दीपक व विजय का विशेष योगदान रहा हैं। पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।