BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 1:29 pm
BIG NEWS : मनासा में कांग्रेस का सड़क प्रदर्शन, सरकार और मंत्रियों के पुतले फूंके, कारगिल चौराहा पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, पुलिस से हुई झूमाझटकी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर में प्रदेश सरकार की नीतियों और मंत्रियों के बयानों के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस ने कारगिल चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के तीन मंत्रियों के पुतले जलाए।

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा अमेरिका-भारत ट्रेड डील, मनरेगा का नाम बदलना, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, कफ सिरफ कांड और सदन में अमर्यादित भाषा के आरोप रहे। प्रदर्शनकारियों ने कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ल और सेना को लेकर बयान देने वाले विजय शाह के पुतले फूंके।

पुलिस की मौजूदगी में पुतले जलाए गए। पुलिस ने पुतले छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। अंततः पुलिस जवानों ने जलते पुतलों पर पानी डालकर उन्हें बुझाया।

कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर करीब आधे घंटे तक सरकार और प्रदेश को “कलंकित करने वाले मंत्रियों” के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, मंत्रियों के बयान प्रदेश की छवि धूमिल कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE