रतलाम। शुक्रवार को यूजीसी कानून लागू करने के समर्थन और कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे के विरोध में एससी, एसटी, ओबीसी तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
रैली दोपहर 12ः30 बजे अंबेडकर सर्कल से शुरू हुई और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की योजना थी।
कोर्ट चौराहे पर रोकी गई रैली
कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले कोर्ट चौराहा पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर जुलूस को रोक दिया। इस दौरान कमलेश्वर डोडियार समेत कई लोग मौजूद थे। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट तक जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने ज्ञापन वहीं सौंपने को कहा।
कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को पीछे धकेल दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
कानून लागू करने की मांग
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने कहा कि रैली यूजीसी कानून लागू करने के समर्थन में है और सुप्रीम कोर्ट के स्टे का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से स्टे हटवाकर बिल को दोबारा लागू करने की मांग की।
स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।