सनावद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बस स्टैंड पर गांधी प्रतिमा के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह व राजेंद्र शुक्ल का कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर पुतला फूंका। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि इंदौर में दूषित पानी पीने के चलते 30 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई वहीं कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा में भी नकली सिरप के कारण कई मासूम लोगों ने अपनी जान गवा दी। मंत्री विजय शाह के द्वारा भी हमारे देश के सेना के खिलाफ और अनर्गल टिप्पणियां की जा रही है इसके चलते आज हमने इन तीनों मंत्रियों का पुतला दहन किया है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि नैतिकता के आधार पर तीनों मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं द्वारा पुतला दहन करने के बाद पुलिस जलते हुए को लेकर इधर उधर दौड़ती नजर आई।