सेगांव। हौसला उम्र के मोहताज नहीं होता-यह साबित कर दिखाया आलीराजपुर के 61 वर्षीय समाजसेवी दूध वाले बाबा अनिल गुप्ता ने। 14 फरवरी को वे 5-6 माह की साहसिक धार्मिक साइकिल यात्रा पर रवाना हुए, जो अगस्त-सितंबर तक चलेगी। हजारों किलोमीटर का सफर सिर्फ साइकिल से तय करने का उनका संकल्प शहर के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया।
भव्य यात्रा मार्ग आलीराजपुर से खंडवा, नागपुर, कोलकाता, पुरी (जगन्नाथ मंदिर), छत्तीसगढ़, भोपाल, इंदौर, जबलपुर होकर वापस आलीराजपुर। आस्था और आत्मबल से भरी यह यात्रा कई राज्यों से गुजरेगी।शहर का गर्व और युवाओं का संदेशरूबड़ा लक्ष्य हो तो उम्र बाधा नहीं।
फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश।दृढ़ इच्छाशक्ति से हर मंजिल संभव।यात्रा शुरू होने पर एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, महेश चौहान, चंद्रेश, लाखसिंह, भाजपा नेता पप्पू अरिहंत, पंचेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी गिरिराज महाराज समेत हजारों ने शुभकामनाएं दीं। श्रीवास्तव ने कहा, ष्प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना है कि यह यात्रा सुरक्षित व सफल हो।
राजपुर में 18 फरवरी को दशोरा नागर समाज द्वारा भव्य स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर यात्रा सफल की कामना करी।
सेगांव में भव्य स्वागत 19 फरवरी को यात्रा खरगोन जिले के सेगांव पहुंची। समाजसेवियों, परिवार व पत्रकार जय गुप्ता ने श्री लालबाई फुलबाई माताजी मंदिर में दर्शन कर पुष्पमालाओं से स्वागत किया। चर्चा में बाबा ने बताया कि यात्रा लगभग 6 माह की है और लगभग 3300 किलोमीटर दूरी तय करेंगे। प्रतिदिन 35-40 किलोमीटर सुबह 4 बजे से निकलते है दोपहर तक अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच आराम करते है। उनकी मंगलकामना के बाद सुबह 4 बजे आगे प्रस्थान किया। अगला स्टॉप खरगोन रहेगा।
सेगांव से जय गुप्ता की रिपोर्ट