BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 5:23 pm
KHABAR : नीमच में सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किए निर्देश, अप्रैल माह की इस तारीख को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना तहत 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन जिला स्तर पर किसी एक या अधिक निकायों में आयोजित करने के निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी जनपद सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओं को दिए है।

इस योजनांतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो, साथ ही उनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा।जिले में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह जोड़ो की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम संख्या 200 रहेंगी ।विवाह सम्मेलन में प्राप्त आवेदनों की जांच निकाय स्तर पर पात्र/अपात्र एवं समग्र पोर्टल पर वर/ वधू की आधार ई-केवायसीकरना  अनिवार्य होगी । सामूहिक विवाह में सम्मिलित वधू को सहायता राशि 49 हजार रूपये डी.बी.टी.के माध्यम से कन्या के  बैंक खाते में एवं शेष 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु प्रदान किए जावेगे । सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन में जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के सम्पन्न और सक्षम व्यक्तियों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए है ।  

कलेक्‍टर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह,निकाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन की निर्धारित तिथि से 15 दिवस पूर्व आवेदन प्राप्त कर,कलेक्‍टर कार्यालय को अनिर्वाय रूप से अवगत कराने तथा सचिव,सहायक सचिव,वार्ड प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाने और अधिकाधिक ताकि पात्र कन्याओं को  लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE