BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 5:34 pm
KHABAR : कांग्रेस ने पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम के पुतले जलाए, मनरेगा नाम बदलने, भ्रष्टाचार और मौतों के विरोध में किया प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

अनूपपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजुरी और अनूपपुर में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा, भ्रष्टाचार और दूषित पानी व कफ सिरप से हुई मौतों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।


अनूपपुर जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहा पर शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर श्वी जी राम जीश् करने, मध्य प्रदेश में विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और कफ सिरप से हुई मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और सेना पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ भी नारे लगाए।


कार्यकर्ताओं ने पुतले जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड दस्ते ने उन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने पुतले छीन लिए और फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुतला दहन के कारण सड़क पर यातायात बाधित हुआ, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य किया।


वहीं, बिजुरी नगर के हनुमान मंदिर चौराहा पर दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय छड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पुतले जलाने में वे सफल रहे। बिजुरी में पुतला दहन को लेकर पुलिस की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। नगर पालिका ने एक छोटा फायर ब्रिगेड वाहन और एक कर्मचारी भेजा था, जिसे कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतला जलने तक दूर रखा।


कांग्रेस ने सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार को श्तानाशाहश् बताते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार समय रहते होश में नहीं आई, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE