BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 6:37 pm
KHABAR : मंदसौर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, इस्तीफे की मांग, गूंजे ‘जवाब दो’ के नारे, आंदोलन तेज करने का ऐलान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को मंदसौर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तीन मंत्रियों- कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह के पुतले फूंके और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा में विफल रही है और दोषी मंत्रियों को बचाने में लगी है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस ने राजेन्द्र शुक्ल पर कफ सिरप कांड में लापरवाही, विजय शाह पर सेना व महिलाओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी तथा कैलाश विजयवर्गीय पर दूषित जल प्रकरण में गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस व सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुतला दहन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस व फायर ब्रिगेड मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE