BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 6:52 pm
KHABAR : देवास में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ट्रेड डील सहित कई मुद्दों पर पीएम,सीएम के पुतले दहन, पुलिस से धक्का-मुक्की, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को देवास में भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री सहित तीन मंत्रियों के पुतले दहन किए गए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा की जा रही ट्रेड डील के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। उनका आरोप है कि यह डील देश के व्यापारियों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसके साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह और राजेंद्र शुक्ल के कथित बयानों को लेकर भी आक्रोश जताया गया।

गौतम ने कहा कि इंदौर हादसे और सिरप से बच्चों की मौत के मामलों में जिम्मेदारी तय नहीं होने और कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बनी। उनका कहना था कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

कुछ समय तक मौके पर तनाव की स्थिति रही, हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप से हालात सामान्य हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE