चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निदेशक व सीए ब्रांच चित्तौड़गढ़ की सेक्रेटरी सीए दीप्ति सेठिया को जनउपयोगी सेवाओं के लिए स्थापित स्थाई लोक अदालत, चित्तौड़गढ़ में महिला सदस्य के नाते मनोनीत किया गया है।
राजस्थान सरकार के विधि विभाग (ग्रुप 2 )जयपुर के आदेश दिनांक 11 फरवरी 2026 की अनुपालना में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा दिनांक 12 फरवरी,2026 को जारी कार्यालय आदेश का राजस्थान गजट में दिनांक 18 फरवरी,2026 को प्रकाशन कर राज्य की सात स्थाई लोक अदालत में नो सदस्यो के मनोनयन में चित्तौड़गढ़ के लिए भी मनोनयन किया गया हैं।
राज्य आदेश की अनुपालना में स्थानीय स्थाई लोक अदालत चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा के समक्ष सीए दिप्ती सेठिया ने ज्वाइनिंग देकर कार्यभाल संभाल लिया।
अध्यक्ष शर्मा के साथ कोर्ट स्टाफ ने गुलदस्ता प्रदान कर सदस्य सीए दिप्ती का ओपचारिक स्वागत किया।इस अवसर पर अर्बन बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया, जेसीआई चित्तौड़ चेतक की निदेशक व जोन प्रशिक्षक जान्हवी पुंगलिया भी उपस्थित थे।
सीए दिप्ती सेठिया के मनोनयन पर सीए ब्रांच अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल,उपाध्यक्ष प्रकाश मुरोठिया व पूर्व अध्यक्ष बी के डाड,अर्बन बैंक पूर्व चेयरमैन विमला सेठिया द्वारा इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया गया।