उज्जैन। पिछले चौबीस घण्टों के दौरान जिले में चारों और वर्षा हुई है। इस दौरान 20 फरवरी की प्रातः तक उज्जैन तहसील में 24 मि.मी., घट्टिया में 0.5 मि.मी., बड़नगर में 4.0 मि.मी., महिदपुर में 7 मि.मी., झार्डा में 2.0 मि.मी. और तराना में 1.0 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस तरह चौबीस घण्टें में जिले मे औसत 4.3 मि.मी वर्षा हुई है।