BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 10:33 am
KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी, पढे़ संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में दोपहर 4 बजे नीमच-सिंगोली रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन मंत्रियों के पुतले जलाए।


सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में विफल रही है और विवादित मंत्रियों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कफ सिरप कांड में बच्चों की मौत, दूषित जल से जनहानि और महिला सैनिकों पर कथित अभद्र टिप्पणी जैसे मुद्दे उठाए गए। कांग्रेस ने इन मामलों में संबंधित मंत्रियों से तत्काल इस्तीफे की मांग की।


आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाईचारण ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है।


प्रदर्शन में धीरज व्यास, राजू पठान, मलकित सिंह, सुभाष व्यास, लखन भाटी, ब्रजमोहन वैष्णव, गोपाल धाकड़, मनीष जैन झातला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित मंत्रियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE