BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 10:49 am
BIG NEWS : भोपाल में कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेगी भाजपा युवा मोर्चा, दिल्ली एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न हंगामे के विरोध में सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन और हंगामे के विरोध में अब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कल दिल्ली में AI समिट के बीच युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM is Compromised’ जैसे नारे लगाते हुए टी-शर्ट उतारकर भारी हंगामा किया था। इस घटना को भाजपा ने देश की गरिमा और छवि को धूमिल करने वाला ‘राष्ट्र विरोधी’ कृत्य करार दिया है।


प्रतिक्रिया में मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। खास तौर पर भोपाल संभाग में आज दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी चौराहा के पास भारी प्रदर्शन होगा। भोपाल के साथ ही सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक साथ सड़क पर उतरेंगे। भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘अराजकता’ और ‘देश की प्रगति से बेचैनी’ का प्रतीक बताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस की यह हरकत राष्ट्र विरोधी विचारधारा को उजागर करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE