BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 12:38 pm
KHABAR : राहुल गांधी के एमपी दौरे से पहले सियासत, हेमंत कटारे के इस्तीफे पर रामेश्वर शर्मा ने कसा तंज, बोले- जहां जाते हैं राहुल, वहां शुरू हो जाता है गुटबाजी और इस्तीफों का दौर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के आगामी दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जब उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कटारे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है, वहीं उनके इस्तीफे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। 


भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी स्वस्थ रहें, मस्त रहें, ऐसे ही प्रदेश और दूसरे देशों का दौरा करते रहें। क्योंकि उनके बारे में कहा जाता है कि वह जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस में गुटबाजी और इस्तीफों का दौर शुरू हो जाता है। अब देखिए, मध्य प्रदेश आ रहे हैं, जैसे ही उनके आने की सूचना मिली, वैसे ही उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सम्मान में इस्तीफा दिया या अपमान के कारण, यह तो वही बताएंगे।”


कटारे के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शर्मा ने कहा, “हम तोड़फोड़ करने में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। फिलहाल नो वैकेंसी है।” उन्होंने यह भी जिक्र किया कि विधानसभा से निकलते वक्त कटारे ने भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी से मजाक में कहा था, ‘भाईसाहब, मुझे भी साथ ले चलिए।’


राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं, जहां वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान सभा को संबोधित करेंगे और राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस पर शर्मा ने तंज कसा, “वो लोग किसानों की बात कर रहे हैं, जिन्हें किसानों की फसलों के बारे में तक नहीं पता। नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक किसी कांग्रेस सरकार ने किसानों का भला नहीं किया। लेकिन भाजपा की अटल बिहारी सरकार हो या वर्तमान मोदी सरकार, किसानों के लिए हमेशा काम करती है। कांग्रेस की थाली खाली है, पप्पू के भरोसे राजनीति!

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE