उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन करने के निर्देश समस्त जिला कलेक्टरों को दिए है।
क्षति का आंकलन
इसी कड़ी में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति की सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए क्षति का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर चर्चा की जा रही है।
आगामी कार्यवाही की जाएगी
राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी व सभी पटवारी स्थल पर जाकर स्थिति का आंकलन कर रहे है। फसलों की स्थिति का प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।