सिंगोली। पुलिस ने एक 5 साल से गुमशुदा व्यक्ति को खोज निकालकर परिजनों को सकुशल सुपूर्द किया। यह कार्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु सक्रिय हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी रोहित राठोर जावद के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली जितेन्द्र वर्मा और थाना टीम ने इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया।
घटना का विवरण यह है कि दिनांक 02.08.2021 को सूचनाकर्ता ने थाना सिंगोली में अपने पुत्र जगदीश पुत्र माधु भील (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम राजपुरा झंवर, की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गठित टीम के साथ लगातार मेहनत और मुखबिर की मदद से राजस्थान के हिंडोन सिटी, जिला करौली से युवक को सुरक्षित ढूंढ निकाला और परिवार के सुपुर्द किया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, आर 613 सुनील डिण्डोर और आर 413 रिंकू डांगी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।