देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा ग्रामीण एवं पंचायत विभाग देवास द्वारा जिले के ग्राम कोलुखेड़ी एवं नारियाखेडा में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हुई नल-जल योजनाओं को ग्रामीणों को समर्पित करना और जल के संचयन एवं उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा पंप हाउस पर धागा बांध (जल बंधन) कर योजना का लोकार्पण किया। ग्रामीणजनों द्वारा इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभात फेरी (कलश यात्रा), जल वंदना, जल श्रंगार एवं जल संकल्प गतिविधियों का आयोजन किया गया।