BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 3:45 pm
BIG REPORT : मंदसौर में भाजयुमो का कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन, गांधी चौराहे पर फूंका राहुल गांधी का पुतला, कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मन्दसौर। नई दिल्ली में आयोजित ऑल इम्पेक्ट समिट के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा कथित रूप से हंगामा किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मन्दसौर के गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का आचरण भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर गांधी चौराहे पर नारेबाजी की और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति भी बनी। आरोप है कि कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोती, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और हालात को नियंत्रित किया। भाजयुमो नेताओं ने युवाओं से सकारात्मक और जिम्मेदार राजनीति करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE