चित्तौड़गढ़। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा संचालित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय रामदेव जी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र गढ़वाल बतौर अतिथि उपस्थित थे। जानकारी देते हुए संस्थापक सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि सामाजिक न्याय दिवस पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विशेष बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसमें टारगेट थ्रो, कुर्सी दौड़, चम्मच रेस, 100 मीटर दौड़ सम्मिलित थी।
टारगेट थ्रो छात्रा वर्ग में प्रथम वृंदा चौहान, द्वितीय मंतशा कुरेशी रही। टारगेट थ्रो छात्र वर्ग में प्रथम अनिल कुमावत, द्वितीय गोविंद जटिया रहे। कुर्सी दौड़ में विष्णु भोई प्रथम तथा द्वितीय राजा मुनिया रहे । चम्मच दौड़ में प्रथम हरिओम कीर, द्वितीय अमन शेख रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम किशन तेली, द्वितीय मोहम्मद गुलफाम रहे। समापन समारोह में सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के विशेष शिक्षक एवं मूक-बधिर विद्यार्थी, बौद्धिक दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित रहे।