BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 4:45 pm
KHABAR : निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, दावे/आपत्तियों के निराकरण पश्चात् 17 हजार 869 नाम हुए सम्मिलित, 6020 मतदाताओं के नाम निरस्त, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया। जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के लिए जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित नामावली की फोटो रहित सूची की सीडी एवं फोटो युक्त सूची की मुद्रित प्रति प्रदाय की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शोभाराम सोलंकी, तहसीलदार देवास सपना शर्मा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में ओम जोशी, मनोहर जाधव, डॉ. मंसूर शेख, दरियाव सिंह मालवीय उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारूप निर्वाचक नामावली में 06 लाख 04 हजार 230 पुरूष, 05 लाख 74 हजार 220 महिला एवं 14 अन्य मतदाताओं सहित कुल 11 लाख 78 हजार 464 मतदाता दर्ज थे। दावे/आपत्तियों के निराकरण पश्चात् कुल 17 हजार 869 नाम सम्मिलित हुए है तथा 6020 मतदाताओं के नाम निरसित किये गये है । अंतिम प्रकाशन में कुल 06 लाख 10 हजार 025 पुरूष, 05 लाख 80 हजार 278 महिला तथा 14 अन्य सहित कुल 11 लाख 90 हजार 317 मतदाता दर्ज है । निर्वाचक नामावली से कुल 445 मृत, 3673 स्थानान्तरित, 130 दोहरी प्रविष्टि तथा अन्य स्थानान्तरित 1771 प्रविष्टियों सहित कुल 6020 विवरण निरसित किये गये है । अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले का मतदाता जनसंख्या अनुपात 60.96 तथा लिंगानुपात 951 हैं। कुल 1434 सेवा मतदाता की सूची पृथक से प्रकाशित की गई है। नामावली में कुल 9582 दिव्यांग मतदाता सम्मिलित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE