BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 5:23 pm
KHABAR : ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक बोले- 15 दिन में राहत राशि नहीं दी तो संकुल भवन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। क्षेत्रो में में हुई ओलावर्ष्टि और तेज हवाओं और बारिश के बाद कई किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद कांग्रेस ने बीमा राहत राशि और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संकुल भवन पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियो ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग की।


बुधवार-गुरुवार को तेज ठंडी हवाओं के कारण शहर और आसपास के इलाकों में हुई बारिश से कई किसानों की फसल खराब हो गई थी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से ग्राम पानखेड़ी तहसील उन्हेल, पिपलौदा पंथ, लेकोडा आंजना, आवला, भूतिया, चौसला, कलेसर, झीतर खेड़ी दौलतपुर बड़नगर महिदपुर घट्टिया उन्हेल के कई गांव की फसलें प्रभावित हुई थी।


किसानों की खड़ी फसल को नुकसान होने पर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित अशोक जाट और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विधायक महेश परमार ने कहा कि सर्वे होने के बाद 10 दिन के अंदर किसानों को राहत राशि दी जाए। 10 हजार रुपए प्रति बीघा विशेष राहत पैकेज के तहत किसानों को आपदा राहत मिले, प्रधानमंत्री फसल बीमा लंबित क्लेम 15 दिन निपटारा किया जाए। 50: से अधिक फसल क्षति होने पर किसानों को अतिरिक्त विशेष राहत पैकेज स्वीकृत करें।


विधायक दिनेश जैन बोस ने आरोप लगाया कि किसानों की राहत राशि के नाम पर करोड़ों रुपए आए अब तक वितरित नहीं किए गए। बर्बाद हुई फसल का अधिकारी जल्द ही सर्वे कराकर राहत राशि का भुगतान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE