BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 6:14 pm
KHABAR : नीमच में भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर बजट को लेकर प्रेस वार्ता, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित बजट, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026–27 के बजट को “दूरदर्शी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी” बताया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट GYANII (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी, अधोसंरचना और औद्योगीकरण) सिद्धांत पर आधारित है।

सकलेचा ने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए कुल ₹4,38,317 करोड़ का विनियोग प्रस्तावित किया गया है, जबकि अनुमानित राजस्व प्राप्तियाँ ₹3,08,703 करोड़ रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) ₹18.48 लाख करोड़ आंका गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.69 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि बजट में सामाजिक न्याय और समावेशन पर विशेष फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास और स्वच्छता को समग्र विकास के रूप में जोड़ा गया है। वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित करते हुए कृषि क्षेत्र में उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

सकलेचा ने सड़क, पुल, सिंचाई परियोजनाओं और सोलर पंप योजनाओं को ग्रामीण-शहरी संतुलन एवं रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पहली बार रोलिंग बजट की अवधारणा अपनाई गई है, जिसके तहत वर्ष 2027-28 और 2028-29 के अनुमान भी प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने नीमच विधानसभा को बजट में मिली विशेष सौगातों को लेकर सवाल किए। साथ ही भादवा माता क्षेत्र के विकास, सीएम राइज स्कूल, जावद बायोटेक्निकल पार्क, जिला अस्पताल की व्यवस्थाएँ और नगर पालिका में स्टाफ की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इन प्रश्नों पर विधायक के उत्तर सामान्य और अस्पष्ट रहे।

कहा जा सकता है कि बजट को लेकर भले ही सरकार ने बड़े दावे किए हों, लेकिन नीमच जिले के लिए प्रत्यक्ष और ठोस घोषणाओं को लेकर स्थानीय जनता की अपेक्षाएँ अभी भी बनी हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE