शाजापुर। सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर इसरार खान ने बताया कि होली व रमजान के त्योहारों के मध्य नजर रखते हुए शासन के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत खोकरा कला में उप निरीक्षक भगत सिंह व प्रधान आरक्षक राहुल चौहान व प्रधान आरक्षक सतीश रावत की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम कोटवार द्वारा बताया गया कि ग्राम खोकरा कला में परंपरागत 11 होली दहन होती है साथ ही रमजान के विषय में भी चर्चा हुई थाना स्टाफ द्वारा सभी से शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की बात कही इस मौके पर जनपद सदस्य शहजाद कुरैशी भीमराज पाटीदार उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम अहिरवार सूर्यप्रताप राजपूत रिंकू प्रजापति दिनेश केवट शेख खलील राकेश पाटीदार कांता मालवीय कोटवार अल्केश अनोखी लाल राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।