देवास। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसान चना फसल उपार्जन के लिए 16 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। किसान भाई गेहूं के ई-उपार्जन पोर्टल पर ही रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए चना फसल का पंजीयन करा सकते हैं। जिले में गेहूं पंजीयन के लिए बनाये गये 86 पंजीयन केन्द्रों पर किसान भाई अपनी चना फसल का पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्येक सहपत्र लेकर जाए। जिले के सहकारी केन्द्रों के अतिरिक्त किसानभाई एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।