BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 7:21 pm
KHABAR : संभागायुक्‍त सह मेला अधिकारी सिंह ने ली रेलवे संबंधी कार्यों में समन्वय के लिए बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- समन्‍वय कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028  महापर्व के लिए निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने तथा रेलवे संबंधी कार्यों के लिए रेल विभाग से समन्‍वय एवं आवश्‍यक अनुमतियों के संबंध में चर्चा के लिए संभागायुक्‍त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शनिवार को रेल्‍वे अधिकारियों के साथ बैठक लेकर प्रक्रियाओं को गति दी।

मेला अधिकारी सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ के कार्यों में जहां भी रेलवे विभाग के माध्यम से अनुमति ली जाना है उसकी प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यों में तेजी लाएं।कलेक्टर कार्यालय के सभागार में रेलवे संबंधी कार्य, समस्याओं की जानकारी के लिए आयोजित बैठक में रेलवे की ओर से एडीआरएम केएल मीणा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गोपाल डाड, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।बैठक में बताया गया कि जल संसाधन विभाग के माध्यम से सेवर खेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना में पाईप लाईन को उज्जैन-देवास रेलवे लाईन क्रास किया जाना है जिसकी अनुमति रेलवे विभाग से प्राप्त की जाना है। इसी तरह फ्रीगंज में निर्माणाधीन आरओबी कार्य में फेवरीकेशन कार्य स्ट्रेक्चर की डिजाईन रेलवे विभाग मुबंई से होना है। बैठक में रेलवे एडीआरएम मीणा ने कहा कि जो भी अनुमति ली जाना है उसके संबंध में संबंधित कार्यालय के साथ ही उन्हे भी अवगत कराया जाए जिससे समय पर अनुमति प्राप्त हो सके। बैठक में बताया गया कि रेलवे विभाग की ओर से मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए अनापत्ति प्राप्त होना है। 

बैठक में मेला अधिकारी सिंह ने सिंहस्थ का कार्य करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में जो निर्देश दिए है उसके अनुसार अब सिंहस्थ के लिए किए जा रहे कार्यों का काउंट डाउन शुरू हो गया है।  विभागीय अधिकारी अन्य विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाएं। मेला अधिकारी सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समय सीमा तय कर पूर्ण होने की तिथि बताएं। बैठक में शिप्रा ब्रिज के दोनों और दीवार निर्माण, रेलवे स्टेशन से कनेक्टीविटी के लिए सड़कों के निर्माण, अंडरपास निर्माण, पंवासा, मोहनपुरा, नईखेड़ी और चिंतामन रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों को लेकर मेला अधिकारी सिंह ने रेलवे के अधिकारियों  को दिशा-निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE