BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 7:33 pm
KHABAR : विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न, अंतिम निर्वाचक नामावली का हुआ प्रकाशन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मंदसौर जिले में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने आयोग द्वारा जारी विभिन्न पत्रों के निर्देशों के क्रम में 21 फरवरी 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि आमजन अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन अपने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय अथवा अधिकृत स्थानों पर कर सकते हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति हार्ड कॉपी तथा एक प्रति सीडी (फोटो रहित) में उपलब्ध कराई गई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में सम्मिलित होने से वंचित रह गया हो तो वे निर्धारित प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन करें। नाम विलोपन हेतु प्रपत्र-7 तथा प्रविष्टि में संशोधन हेतु प्रपत्र-8 का उपयोग किया जाए। विशेष रूप से ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की सफल क्रियान्विति में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE