BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 7:45 pm
REPORT : एमपी के इस जिले में कलेक्टर के निर्देश पर डायवर्सन बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, मैरिज गार्डन, वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज सील, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में डायवर्सन की बकाया राशि की वसूली के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शुजालपुर राजकुमार हलदर ने शुजालपुर सिटी स्थित किशनदीप मैरिज गार्डन के प्रबंधक/स्वामी द्वारा डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर मैरिज गार्डन को सील किया। इसके पश्चात यशवंत नगर स्थित छोरिया टाउनशिप के कार्यालय एवं ग्राम गैरखेड़ी में स्थित स्टार एग्री वेयरहाउस को भी सील करने की कार्रवाई की गई।

कालापीपल तहसील में भी कार्रवाई करते हुए ग्राम भान्याखेड़ी स्थित परमार कोल्ड स्टोरेज तथा कालापीपल मंडी में स्थित मेवाड़ा वेयरहाउस को डायवर्सन राशि बकाया होने के कारण सील किया गया।

एसडीएम शुजालपुर हलदर ने बताया कि डायवर्सन के सभी बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्तियों को सील करने के साथ ही नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसी तरह नायब तहसीलदार शाजापुर जितेंद्र चौरसिया द्वारा शाजापुर तहसील के ग्राम लाहौरी में स्थित रिनीव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशनल ऑफिस को वसूली शेष रहने पर सील किया गया। साथ ही कंपनी की 59 पवन चक्कियां (विंड मिल) भी बंद कराई गईं।

वहीं शाजापुर तहसील के ग्राम बरवाल स्थित जय किसान कोल्ड स्टोरेज पर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर कोल्ड स्टोरेज एवं एलपीजी गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE