शाजापुर। भारत सरकार की भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में चना एवं मसूर फसल का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in
पर 20 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 67 पंजीयन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक आरएल जामरे ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए आधार कार्ड, भूमि की पावती/बी-1, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, समग्र आईडी एवं एग्रीटेक आईडी नंबर होना अनिवार्य है।
किसान अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों के साथ-साथ सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। वहीं एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कियोस्क, लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है।
उपसंचालक कृषि जामरे ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर, 16 मार्च 2026 तक चना एवं मसूर फसल का पंजीयन अवश्य करा लें।