BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2026, 11:08 am
KHABAR : नीमच के गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में सेवादल का ध्वजारोहण, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती व सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने फहराया झंडा, अगले माह से सार्वजनिक स्थलों पर भी होंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा नियमित ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। सेवादल एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती एवं सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देशभक्ति एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह से प्रत्येक अंतिम रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय के बाहर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करना तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में मोनू लोक्स, बृजेश मित्तल, अरविंद चोपड़ा, मुकेश कालरा, पृथ्वी सिंह वर्मा, जावेद दुर्रानी, श्रीराम शिवहरे, बेबी मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE