रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ -मंदसौर यार्ड के बीच डबलिंग कार्य चल रहा है। इस कारण 22 फरवरी से 01 मार्च रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों में चित्तोड़गढ़ से चलने वाली चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू, उज्जैन चित्तौड़गढ़, जयपुर बांद्रा स्पेशल, जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें शामिल है।
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
22 फरवरी को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू, 01 घंटे एवं 23 फरवरी को 0.40 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
24 फरवरी 2026 को जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
24 फरवरी को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर संचालित की जाएगी।
24 फरवरी से 01मार्च तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन- चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
24 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़ -उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।
25 फरवरी से 1 मार्च तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़ रतलाम डेमू मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी।
24 फरवरी को गाड़ी संख्या 09723 जयपुर बांद्रा स्पेशल मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी।
1 मार्च 2026 को जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।
1 मार्च को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलामदृउदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। रतलाम से चित्तौड़गढ़ तक निरस्त रहेगी।
25 फरवरी को गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट होगी।
1 मार्च को गाड़ी संख्या 07718 हिसार तिरुपति स्पेशल मार्ग में 1.15 घंटा रेगुलेट होगी।