BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2026, 11:15 am
KHABAR : संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ में विशेष शिविर का आयोजन, विधायक सखलेचा ने दिए दिव्यांगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन, रतनगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रतनगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा रहे। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान किया जाए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा तथा नगर परिषद अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर उपस्थित रहे।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मोहन मुजाल्दे ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक सखलेचा द्वारा दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, स्थानीय नागरिक तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE