भोपाल। राजधानी में रविवार तड़के फिटनेस और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। बंसल पंख मैराथन की शुरुआत शहर के टीटी नगर स्टेडियम से हुई। सुबह 5 बजे पहली रेस के फ्लैग ऑफ के साथ ही धावकों के कदमों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पहचान रखने वाली फातिमा सना शेख शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
अपर लेक रूट पर दौड़े रनर्स
मैराथन का रूट टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर अपर लेक क्षेत्र से गुजरा और समापन फिर स्टेडियम परिसर में हुआ। चार अलग-अलग कैटेगरी की रेस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5 बजे से लेकर 7:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से शुरू की गईं। प्रतिभागियों को रेस से पहले रिपोर्टिंग और वार्म-अप के लिए समय दिया गया।