नीमच। संकल्प से समाधान अभियान के तहत 23 फरवरी, सोमवार को नीमच नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत दिव्यांग हितग्राहियों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रेड क्रॉस भवन, जिला चिकित्सालय नीमच में प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक चलेगा।
शिविर में सभी प्रकार के दिव्यांग हितग्राहियों की त्वरित जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। नगर पालिका नीमच के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अनुरोध किया है।