नीमच। जावद विकासखंड के रतनगढ़ से गुंजालिया मार्ग पर बन रही नई पुलिया में 15 दिन भी पूरे नहीं हुए, लेकिन सड़कों पर दरारें और सरिया बाहर दिखाई देने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रिपेयरिंग के नाम पर घटिया सामग्री और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है।
पुलिया निर्माण में पाइप डालने के लिए जेसीबी से खुदाई की गई, जिससे नए हिस्से में दरारें पड़ गईं और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आए। वहीं, सीमेंट-रेत का अनुपात मानक के अनुसार नहीं रखा गया और सरियों की दूरी अधिक होने से कंक्रीट में पकड़ कमजोर हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की तकनीकी जांच कराने और दोषी इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।