BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2026, 3:42 pm
KHABAR : जिला कांग्रेस ने मनाई मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट का मौन रख दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव रखी थी। वे देश के प्रथम शिक्षा मंत्री रहे और उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम माना। आज के दौर में जब शिक्षा को व्यवसाय का रूप दिया जा रहा है, तब मौलाना आज़ाद के विचार और उनकी शिक्षा नीति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मौलाना आज़ाद के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा, एकता और सद्भाव का संदेश समाज में फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ओम दीवान, बृजेश मित्तल, मनोहर अंब, हारून रशीद, जगदीश पुनार, इलियास कुरेशी, सोनू यादव, संजय पंवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE