शाजापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइंस के विरोध में रविवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जो राजेश्वरी माता मंदिर से रैली के रूप में टंकी चौराहा स्थित मंडी मे सभा के रूप में तब्दील हुए करणी सेनिकों के साथ-साथ नगरवासीयो ने भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राघव ने कहा कि शिक्षा और नौकरी में चयन का आधार केवल योग्यता होनी चाहिए। किसी भी वर्ग को सिर्फ इसलिए पीछे नहीं छोड़ना चाहिए कि वह सवर्ण परिवार में जन्मा है। उन्होंने कहा कि हम समानता के समर्थक हैं। आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि। ईडब्ल्यूएस आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। गरीब चाहे किसी भी वर्ग का हो उसे सहायता मिलनी चाहिए। हम सबकी मिलकर इस बात का संकल्प लें कि हम अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से लड़ेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। ईडब्ल्यूएस के समर्थन में ये उनका तीसरा पड़ाव है आने वाले समय में यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती तो धरना प्रदर्शन करेंगे।